बिहार

कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर पटना एम्स पहुंचे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना सहित पूरे बिहार में कोरोना के तीसरी लहर में तेजी को देख पटना एम्स में शनिवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय डब्ल्यूएचओ की टीम एवं बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम के साथ पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री श्री पांडे ने पटना एवं प्रबंधन से मिलकर बैठक की। कोरोना के बढ़ते मामले को किस तरीके से निपटा जाए , इस पर विस्तार से चर्चा हुई । कोरोना मरीजों को इलाज में हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने पर मंथन किया गया।स्वास्थ्य मंत्री ने एम्स में कोरोना मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और कई दिशा-निर्देश।

Advertisements
Ad 1

एम्स नोडल कोरोना ऑफ़िसर डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे एम्स में करीब 2 घंटा तक रहे और कोरोना मामले को लेकर समीक्षा बैठक की । उनके साथ में बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति और डब्ल्यूएचओ बिहार हेड सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मौजूद थी।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: