बिहार

सेवा सप्ताह के चौथे दिन वृद्ध जनों के बीच गर्म कपड़ा सहित अन्य चीज वितरण

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): शनिवार को सत्येंद्र कुशवाहा विचार मंच द्वारा स्व० सत्येन्द्र कुशवाहा जी की पुन्य स्मृति में आयोजित सेवा सप्ताह के चौथे दिन पटना सिटी स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम में वृद्ध जनों के बीच गर्म वस्त्र, साड़ी, रूम हीटर सहित अन्य जरूरत का सामान वित्रं सत्येन्द्र कुशवाहा विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा जी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा को सत्येंद्र कुशवाहा विचार मंच जो समाजसेवा का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है उसे पुरा करने में संगठन का एक-एक कार्यकर्ता सदैव प्रयत्नशील रहता है, यही हम सभी की मजबूती का मुख्य आधार है। हम सभी समाजसेवा के क्षेत्र में नित नए आयाम को लिखते रहेंगे। इस मौके पर संजीव सिन्हा, अंजनी वर्मा, ऋषभ नारायण, पिंकू यादव, विकाश मेहता सहित कई गण्यमान्य लोग शामिल थे।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: