बिहार

बिहार बना स्पोर्ट क्लाइंबिंग का हब, पटना कैंप में दिखा छात्रों का उत्साह

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग स्थित स्पोर्ट क्लाइंबिंग वॉल पर आयोजित एक दिवसीय स्पोर्ट क्लाइंबिंग कैम्प में अब तक 250 से अधिक छात्र भाग ले चुके हैं। यह कैम्प 7 अगस्त से प्रारंभ हुआ था और पहले चरण की सफल समाप्ति हो चुकी है। इस दौरान छात्रों ने शुरुआती स्तर से लेकर उन्नत तकनीकों तक का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इससे साफ है कि बिहार में स्पोर्ट क्लाइंबिंग के प्रति तेजी से रुचि बढ़ रही है। यह पूरी पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और खेलो भारत नीति 2025 के अनुरूप की जा रही है।

बिहार के पहले राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइंबर एवं स्पोर्ट क्लाइंबिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव सैयद अबादुर रहमान ने कहा कि, “अब तक 250 से अधिक छात्र इस कैम्प से जुड़ चुके हैं और यह संख्या बताती है कि बिहार में स्पोर्ट क्लाइंबिंग कितनी तेज़ी से बढ़ रही है। पहले चरण की समाप्ति से हमने सीखा कि कार्यक्रम को और बेहतर और व्यापक कैसे बनाया जाए। यह पहल बिहार को देश में स्पोर्ट क्लाइंबिंग का केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”

स्पोर्ट क्लाइंबिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद, बिहार टीम के खिलाड़ी बिट्टू कुमार व आदित्य कुमार, तथा स्कूल कोच संजीत कुमार और‌ स्कूल कोच पूजा कुमारी ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।

Advertisements
Ad 1

इस दौरान सारण (छपरा) के हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र भी कोच पूजा कुमारी के नेतृत्व में शामिल हुए। यह दर्शाता है कि दूसरे जिलों से भी छात्र इस कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं, जिससे इस खेल का भविष्य और मजबूत होगा।

अंत में सचिव सैयद अबादुर रहमान ने प्रतिभागी छात्रों, स्कूल प्रबंधन, प्रशिक्षकों और सहयोगियों को धन्यवाद दिया और विशेष रूप से बिहार राज्य खेल प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया।

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

error: