बिहार

बड़ी सफलता : मोबाइल चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) रेलवे स्टेशन, पटना जंक्शन पर चलाए गए ऑपरेशन क्लीन के तहत राजकीय रेल पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है।

चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या 2/3 के पश्चिमी छोर के पास कुछ संदिग्ध लोगों को देखकर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उनकी तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से कुल 150 स्क्रीन टच मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने स्वीकार किया कि ये सभी मोबाइल ट्रेनों में यात्रियों से चोरी किए गए थे।

पुलिस द्वारा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए सभी 9 अभियुक्त विभिन्न जिलों एवं राज्यों से संबंधित हैं और एक संगठित गिरोह का हिस्सा बताए जा रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत रेल पुलिस को दें।

Related posts

मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्यापुलिस जांच में जुटी

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

error: