बिहार

बड़ी ख़बर: मिड डे मील में मिला सांप, खाना खाते ही दर्जनों बच्चों की बिगड़ी स्थिति!

अररिया(रंजीत ठाकुर): फारबिसगंज प्रखंड के जोगबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को उत्क्रमित सह मध्यविद्यालय अमौना में मध्याह्न भोजन में साँप मिला,भोजन करने के बाद बच्चो की तबीयत बीगड़ने लगी। मिली जानकारी के अनुसार मामला तब उजागर हुआ जब नगर परिषद जोगबनी क्षेत्र के अमौना वार्ड संख्या-21 स्थित हाई स्कूल में स्कूली बच्चों की थाली में सांप का बच्चा निकला है। बताया जा रहा है कि आज बच्चों को मिड डे मील में खिचड़ी दी गयी थी, उसी में सांप था। भोजन खाने के बाद अब तक 5 दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी है, जिन्हें इलाज के लिए फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisements
Ad 1

वहीं खाने में सांप पाए जाने से जहां ग्रामीण में हड़कंप मच गया है वही आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षकों को मौके पर पिटाई भी कर दी। स्थिति नाजुक देख फारबिसगंज एसडीएम, सुरेंद्र कुमार अलबेला, जोगबनी थाना पुलिस, बथनाहा थाना पुलिस आदि पहुंचकर मामले को शांत करवाने में लगी हुई है। मिली जानकारी अनुसार बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है।

Related posts

बिहार के हाई स्कूलों में शुरू होंगी ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेज’, सीएम ने किया शुभारंभ

सीएम सम्राट चौधरी ने पटना में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का किया उद्घाटन, रथ की रस्सी खींची

देश भर में भाजपा से जुड़ने की होड़, विकास की राजनीति पर जनता की मुहर : संजय सरावगी‎

error: