ताजा खबरेंबिहार

पटना से बड़ी खबर, घर की छत पर मोबाइल टावर में लगी आग!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक मकान की छत पर बने मोबाइल टावर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. पूरे इलाके के लोग इस नजारा को देखकर सहमे रहे. यह घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र के गाजीपुर रोड नंबर एक की है, जहां एक मकान की छत पर बने टावर में अचानक आग लग गई. जिसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची. करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. मोबाइल टावर में किन कारणों से आग लगी, फिलहाल पता नहीं लग सका, लेकिन इस आगलगी के नजारे को लोग देख डरे सहमे है।

Related posts

धमदाहा अनुमंडल अस्पताल के औचक निरीक्षण में मिलीं भारी कमियां, सिविल सर्जन व प्रशासन को लगी सख्त फटकार

इंडिया गठबंधन के आह्वान पर पटना जिले के सभी प्रखंडों में होगा पुतला दहन, 8 अक्टूबर को लोक भवन मार्च

सहयोग शिविर एवं सहयोग पोर्टल पर आम जनता से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का प्रभावी निष्पादन करें : डीएम

error: