बिहार

विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): बुद्ध पूर्णिमा और अध्य्क्ष राकेश बल्लभ उर्फ डब्बू यादव के शादी के सालगिराह के अवसर पर सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था स्वरूप सेवांजली फाउंडेशन एवं निरामया ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वाधान में गिरिराज उत्सव पैलेश में विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्यअतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर श्री डी. के. खुराना जोनल मैनेजर सेन्ट्रल बैंक, श्री राजीव रंजन सिन्हा, रिजनल मैनेजर, सेन्ट्रल बैंक, आशीष वर्मा , डायरेक्टर वित्त विभाग, बिहार सरकार, डी के ठाकुर समाज सेवी , पूजा शर्मा प्रिंसिपल जीसस मेर्री, संतोष शर्मा डायरेक्टर होली विजन ग्रुप ऑफ स्कूल , एवं संस्था के अध्यक्ष श्री राकेश बल्लभ , उपाध्यक्ष डॉ. सोनु मिश्रा, सचिव आकाश वर्मा एवम कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र कुमार थे।

Advertisements
Ad 1

रक्तदान शिविर में करीब 100 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया और अपना रक्त दान किया निरामया ब्लड बैंक के सेक्रेटरी डॉ राकेश रंजन एवं डारेक्टर शीला शर्मा, डॉ अखिलेश कुमार एवम उनके टीम के द्वारा रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गय। इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्य नीरज कुमार, प्रकाश कुमार, आलोक वर्मा, आशीष कुमार, मनीष कुमार, प्रवीण कुमार, सुशांत सिंह और बांकी अन्य सदस्य मौजूद रहे।

रक्तदान शिविर में सबसे पहले विजय कुमार, रिया कुमारी, अपना रक्तदान देकर शुरुआत की। मंच संचालन डॉ सोनु मिश्रा, सुशांत सिंह एवं रंजन कुमार ने किया।

Related posts

विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया के द्वारा महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण पर जानकारी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पटना सिटी इप्टा का वार्षिक सम्मेलन आयोजित

जहानाबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘पिंक गाड़ी’ का शुभारंभ

error: