इमामगंज(अरुणजय प्रजापति): समाजसेवी भवानी सिंह को पुलिस ने बालू उठाव के विरोध करने पर प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। उसी मामले में आज मंगलवार को भवानी सिंह अपने हजारों समर्थकों के बीच 12:30 मिनट पर पुलिस के सामने इमामगंज थाना में आत्मसमर्पण किया। इस दौरान हजारों की संख्या में जुटे भीड को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरी लड़ाई नहीं यह इमामगंज विधानसभा की लड़ाई है।आज हम लोग नहीं जागरूक हुए तो भविष्य में पानी पीने के लिए हम लोग तरसेंगे।
इसलिए तमाम लोगों से उन्होंने अपील किया है कि जब तक बालू का उठाव क्षेत्र से बंद नहीं हो जाता है आंदोलन बंद नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक सोची साची हमें फसाया गया है। सात लोगों को जेल पुलिस अब तक भेज चुकी है। उसके बाद भी यहां आंदोलन बंद नहीं होनी चाहिए यह सिर्फ भवानी की लड़ाई नहीं है यह इमामगंज डुमरिया बांके बाजार के तमाम जनता ग्रामीण किसान मजदूर छात्र नौजवान युवा की लड़ाई है।
आप सब शांतिपूर्ण ढंग से बालू का उठाव के विरोध में आंदोलन करते रहे उन्होंने कहा कि जहां से बालू उठ गया है वहां के स्थिति को आप लोग देखें अगर हम लोग ही बालू उठाव के विरोध नहीं किया तो हम लोगों को भी कई घंटों तक लाइन में खड़ा रहकर पानी का इंतजार करना पड़ेगा। इसलिए आप सब मिलकर इस आंदोलन को गति दें और संघर्ष करते रहे चाहे अंजाम जो भी हो से डरने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े मशीनों से बालू ठेकेदार लगातार बालू उठाकर बिहार के अलावे उत्तर प्रदेश के में भेज रहे हैं आप लोग समझे कि जब बालू उठ जाएगा तो हम लोगों के खेतों में पानी नहीं पहुंचेगा और कृषि क्षेत्र काफी प्रभावित होगा इसलिए आप तमाम किसान मजदूर छात्र नौजवान संघर्ष में आगे आएं और बालू उठाव जब तक के लिए बंद नहीं हो जाते हैं तब तक के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाते रहें
जैसे ही समर्थकों एवं व्यवसायियों की जानकारी लगी कि मंगलवार को भवानी सिंह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं सभी लोग अपने-अपने प्रतिष्ठान दुकान को बंद कर एकजुटता का परिचय देते हुए भवानी सिंह के समर्थन में सभी लोग गांधी मैदान में एकत्र हुए और सब लोगों ने यह वादा किया कि यह संघर्ष आगे निरंतर रूप से चलता रहेगा चाहे अंजाम जो भी हो इधर कोठी थानाध्यक्ष राजकुमार ने भवानी सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।
