क्राइमझारखण्डताजा खबरें

बम कांड का फरार अभियुक्त को बेरमो पुलिस ने किया गिरफतार!

बोकारो: धनबाद बेरमो कतरास थाना क्षेत्र के रानी बाजार निवासी रौनक गुप्ता को बेरमो थाना की पुलिस ने शनिवार को पटेल नगर से धर दबोचा। जिसे कतरास थाना के अनि आलोक कुमार सिंह को सुपुर्द कर दिया। यह कार्यवाई बोकारो पुलिस अधिक्षक चंदन झा व बेरमो डीएसपी सतीश चंद्र झा के निर्देश पर किया गया। बेरमो थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आरोपी के खिलाफ कतरास थाना में भादवी एवं 3/4 विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। जो कई दिनों से फरार चल रहा था। बताया कि कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत निचितपुर निवासी राजेश गुप्ता के घर के परिसर में करीब साढ़े तीन महीने पूर्व मोटरसाइकिल से विस्फोटक पदार्थ फेंक कर जान से मारने की कोशिश की थी। कहा कि आरोपी के खिलाफ पहले भी 8-10 आपाराधि रिकॉर्ड रहा है। पूर्व मे धनबाद जिला के सरगना सूरज सिंह के सहयोगी रह चुका है।वर्तमान में आरोपी को कतरास थाना, तेतुलमारी, बरवड्डा व गोविंदपुर थाना की पुलिस तलाश में थी।

Related posts

दलित समाज के अपमान के खिलाफ पानीपत में बुलंद हुई आवाज़

नवनिर्मित महिसौर थाना भवन का उद्घाटन

बख्तियारपुर हत्याकांड का पटना पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार और दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

error: