ताजा खबरेंबिहार

बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, चालक मौके से फरार!

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी के NH-30 पर तेज रफ्तार का कहर जारी है. ताजा मामला है पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कसारा इलाके का है. जहां तेज रफ्तार से आ रही बालू लदा बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिसमे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है.

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया. दुर्घटना की तस्वीर देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाइक पर ट्रैक्टर चढ़ने के बाद बाइक सवार की क्या स्थिति रही होगी. वहीं लगातार हो रही ट्रैक्टर की घटना से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है. लोगों का कहना है कि कम उम्र के (किशोर) ट्रैक्टर चालक बना हुआ है और तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चलाता है, जिसके कारण अक्सर घटनाएं होती है और यात्री काल के गाल में समा जाते है. पुलिस प्रशासन नाबालिक ट्रैक्टर चालको पर कोई रोक नही लगा रही है।

Related posts

सड़क हादसे में भाजपा महिला मोर्चा की कुमारी बसुधा घायल!

पटना सिटी दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक संपन्न, विसर्जन तिथि पर बनी सहमति

पुनपुन में भूमि अधिकार और आरक्षण बचाव यात्रा, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

error: