झारखण्ड

ट्रक की चपेट में आ कर बीसीसीएल कर्मी की मौत!

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहलबनी नगीना के निकट मंगलवार 15 मार्च को चंदनकियारी-डिगवाडीह मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने 50 वर्षीय साइकिल सवार बीसीसीएल कर्मी नियाज मियां को चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई. विरोध में स्थानीय लोगों ने हाइवा को रोक कर सड़क जाम कर दी.

Advertisements
Ad 1

स्थानीय लोगो के अनुसार नियाज हाजिरी बना कर ड्यूटी जा रहा था. तभी ट्रक संख्या WB37B 7885 की चपेट में आ गया. ट्रक उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया. ट्रक का पहिया उसके दोनों पैर पर चढ़ गया. दोनों पैर चूर-चूर होने के कारण भारी मात्रा में खून के बहने से उसकी मौत हो गई. जानकारी मिलते ही बीसीसीएल कर्मी व ग्रामीण काफी संख्या में जमा हो गए सड़क को जाम कर नियोजन और मुआवाजा की मांग करने लगे. लोगों को हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा।लगातार को पढ़ने और बेहतर अनुभव के लिए डाउनलोड करें एंड्रॉयड ऐप। ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करे।सुदामडीह थाना की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचते ही घायल कर्मी को बीसीसीएल के भौरा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया. बीसीसीएल के विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने नियोजन और मुआवजा की मांग को लेकर ए बैठक की. प्रबंधन ने नियोजन और मुआवजा देने पर सहमति जताई तो सड़क जाम हट गया.

Related posts

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

error: