बिहार

फलगुनोत्सव पर श्याम भक्तों की निकली निशान शोभायात्रा, गूंजे श्याम प्रभु के जयकारे

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): राज्यभर में हर तरफ श्रीखाटू श्याम का जयकारा लग रहा था। मौका था श्री श्याम फागुन महोत्सव पर निकली भव्य निशान शोभायात्रा का जहां मारवाड़ी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निशान शोभायात्रा बिहारी जी मिल्स से चलकर चौक स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचा।

इस दौरान श्रद्धालु में काफी उत्साह था। सभी श्रद्धालु श्रीखाटू श्याम का जयकारा लगाते हुई नाच कर फलगुनोत्सव मना रहे थे। मारवाड़ी समाज की ओर से सैकड़ों की संख्या में बच्चे, महिला और पुरुष श्रद्धालुओं में काफी उमंग दिख रहा था।

श्री श्याम फागुन के 18वां महोत्सव पर श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट पटना सिटी द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। डोरी खींच के राखी जो यो बाबा को निशान। रंग बिरंगी निशान लेकर चाला खाटू धाम।सांवरिया तुझको किसने सजाया है। खाटू को श्याम रंगीलो रे। हाथों में निशान चालो खाटू धाम जैसे अनेक भजनों से वातावरण में श्रद्धालु लीन हो गए।

Advertisements
Ad 1

निशान उठाने से पहले ध्वज की विशेष पूजा की गई। निशान यात्रा के दौरान रंग अबीर गुलाल के साथ फूलों की बारिश भी की गई। निशान शोभायात्रा में डीजे बैंड व नगाड़े की धुन पर महिला पुरुष और बच्चे सभी हाथों में रंग बिरंगे 1100 निशान लिए झूमते नाचते निकल पड़े।

श्याम प्रभु के गीतों पर थिरकते गाते दिख रहे थे। शोभायात्रा मालसलामी, मारूफगंज, हाजीगंज चमडोरिया, झाऊगंज, शहीद भगत सिंह चौक, खाजेकलां, पानी टंकी होते हुए चौक स्थित श्री श्याम मंदिर में पहुंच संपन्न हुई। वहीं रात्रि में भजन कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया।

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: