वैशाली, (न्यूज़ क्राइम 24) प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित रिमोट सेकंड चांस कार्यक्रम के अंतर्गत पढ़ाई कर रही जीविका दीदी की दसवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है। इसी क्रम में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित बिहार विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) द्वारा प्रायोगिक परीक्षा (PRACTICAL EXAMINATION) की शुरुआत की गई, जो मंगलवार तक आयोजित होगी। शनिवार को गृहविज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन की गई। प्रायोगिक परीक्षा में वैशाली जिला की जीविका दीदी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा ली और बड़े ही उत्साहित मन से परीक्षा दी। जबकि सोमवार को योगा एवं फिजिकल एजुकेशन और मंगलवार को चित्रकला का परीक्षा आयोजन होना है।
वैशाली जिला में कार्यरत रिमोट इंस्ट्रक्टर मिशन कुमार ने बताया कि जिला में BBOSE द्वारा शनिवार को हाजीपुर, दिघी स्थित डॉ राम बालक रॉय महाविद्यालय में प्रयोगिक परीक्षा का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा केंद्र के डिप्टी को-ऑर्डिनेटर प्रेम कुमार के सहयोग से प्रायोगिक परीक्षा सार्थक और सकारात्मक रहा। परीक्षा दे रहीं जीविका दीदी ने भी कॉलेज प्रशासन की सराहना करते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की।
गौरतलब है कि समाज के मुख्य धारा से जुड़कर रह रहे वैसे महिलाएं, जो आर्थिक या पारिवारिक कारण से शिक्षा से वंचित हो गई थी या दसवीं की तैयारी सह परीक्षा बीच राह में छोड़ दी थी और उनकी दसवीं की पढ़ाई पूरी नहीं पाई थी। वैसी महिलाओं के लिए प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन समाज में शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रही है। इसी बीच संपूर्ण बिहार के विभिन्न जिलों में रिमोट सेकंड चांस कार्यक्रम का संचालन कर उन्हें जीविका दीदी और अन्य महिलाओं को दसवीं की नि:शुल्क तैयारी करवाती है, ताकि वैसी महिलाएं दसवीं कक्षा की अच्छे से तैयारी कर बोर्ड की परीक्षा अच्छे नंबर लाकर बेहतर प्रदर्शन कर सके।
