बिहार

बसमतिया थाना पुलिस और एसएसबी जवानों ने 65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन व्यक्ति को किया गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर : भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया थाना क्षेत्र में एसएसबी जवानों और थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर भारत नेपाल सीमा के समीप से तीन व्यक्ति को 65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ घर दबोचा, कारोबार में प्रयुक्त दो नेपाली नंबर के मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल भी जप्त कर लिया है।

Advertisements
Ad 1

यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष बसमतिया अमर कुमार के नेतृत्व में की गई है। तीनों गिरफ्तार व्यक्ति नेपाल के सुनसरी जिला के इटहरी थाना अंतर्गत वार्ड- 06 निवासी दिनेश चौधरी उम्र 41 वर्ष पिता भुवनेश्वर चौधरी, दीपेश चौधरी उम्र 27 वर्ष पिता बसन लाल चौधरी, के अलावे विपिन कुमार चौधरी उम्र 27 वर्ष पिता डिली राम चौधरी वार्ड संख्या 7 का बताया जा रहा है। तीनों आरोपियों से पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।

Related posts

देखें सूची : बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 आईपीएस समेत 29 अधिकारियों का तबादला

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

error: