बिहार

बसमतिया थाना पुलिस और एसएसबी जवानों ने शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

अररिया, रंजीत ठाकुर बसमतिया थाना पुलिस और एसएसबी के जवानों ने रविवार को सूचना के आधार पर नेपाल निर्मित दिलवाले नामक 81 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । वहीं तस्करी के कार्य में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया है। शराब तस्कर अंतर जिला सुपौल के वीरपुर थाना अंतर्गत कोशिकापुर वार्ड संख्या 11 गांव निवासी, महेश कुमार पिता परमेश्वर पासवान बताया गया है।

वहीं जप्त मोटरसाइकिल निबंधन संख्या- बी-आर 38 जी 6764 बताया है। इस बाबत बसमतिया थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्कर नेपाल से भारी मात्रा में शराब मोटरसाइकिल पर लादकर भारतीय क्षेत्र में आ रहा है। सूचना मिलते ही एसएसबी जवानों के साथ उक्त तस्कर को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जिस पर पूछताछ के बाद कांड संख्या- 35/24, दिनांक-08 सितंबर 2024 दर्ज कर पूछताछ के बाद अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।

Related posts

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!