बिहार

बसमतिया पुलिस ने देसीकट्टा व कारतूस के साथ दो व्यक्ति को लिया हिरासत में

अररिया, रंजीत ठाकुर बसमतिया थाना पुलिस ने सोमवार के रात सूचना के आधार पर वार्ड- 02 के मोहम्मद इमाम नट पिता नूर मोहम्मद उम्र 28 बर्ष और वार्ड- 03 के डब्लू कुमार गौस्वामी उम्र 28 बर्ष पिता विजय गौस्वामी साकिन बसमतिया के घर में छापेमारी कर एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस और चोरी के 220 सी सी बजाज बाइक के साथ धरदबोचा। यह कार्रवाई बसमतिया थानाध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने की है।

दोनों आरोपित के ऊपर आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या-51/24 दिनांक-24/12/2024 एवं अन्य धाराओं में कांड दर्ज कर लिया गया है। जिसपर पूर्व में भी मामला दर्ज है। पकड़े गए इमाम नट के ऊपर पड़ोसी जिला सुपौल के वीरपुर थाने में भी कई आपराधिक मामला दर्ज है। दोनों आरोपी से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा गहन पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।

Related posts

बैंकॉक के वाट अरुण मंदिर की तर्ज पर बना मां काली का भव्य पंडाल, 10 दिनों तक सजेगी सांस्कृतिक महफिल

दीपावली और छठ को लेकर फुलवारी थाने में शांति समिति की बैठक, सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

स्मैक तस्करों को 11 लाख रुपये लेकर छोड़ने के मामले में एक सिपाही गिरफ्तार, सात पुलिसकर्मी फरार