बिहार

बंधन बैंक कर्मी 55000 रुपये के साथ लापता

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज। प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना अंतर्गत बंधन बैंक फुलकाहा के कलेक्शन कर्मी अंकित कुमार सिंह ग्राम हंसा,थाना रानीगंज निवासी का कलेक्शन के दौरान मंगलवार 2 मई को लापता हो जाने की मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत बैंकिंग यूनिट मैनेजर श्यामल किशोर चौपाल ने फुलकाहा थाना में आवेदन देकर श्री सिंह की बरामदगी का गुहार लगाया है। उन्होंने बताया कि श्री सिंह हर सप्ताह की तरह मंगलवार को नरपतगंज थाना क्षेत्र के चकरदाहा झिंगली चौक के समीप कलेक्शन कर मुझ से मोबाइल फोन के माध्यम से करीब 2:15 बजे बात किया था।

Advertisements
Ad 1

उसके बाद से श्री सिंह का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। बैंक वापस नहीं आने पर बैंक कर्मियों के द्वारा देर रात तक खोजबीन किया गया परंतु श्री सिंह बुधवार की सुबह तक कहीं नहीं मिला। आज बुधवार को फुलकाहा थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर श्री सिंह के बरामदगी का गुहार लगाया हैं। मैनेजर ने कहां अंकित सिंह के पास कलेक्शन का 55000 रुपैया, एक कलेक्शन टेबलेट एवं एक मोबाइल जिनका नंबर- 7667151897 तथा लाल रंग की बजाज डिस्कवर बाइक है। खोजबीन के दौरान किसी भी सामग्री का अब तक पता नहीं चला है, यहां तक कि उनके पास जो मोबाइल है वह भी अब तक स्विच ऑफ बता रहा है। उन्होंने कहा श्री सिंह के परिजनों से भी मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क किया गया है। परिजनों ने कहा अंकित सिंह घर नहीं आया है।

Related posts

गंगा नदी के किनारे असर्वेक्षित भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जा सकता : ज़िलाधिकारी

10 औद्योगिक इकाइयों को 6.09 एकड़ भूमि आवंटित, ₹94.16 करोड़ निवेश से लगभग 2000 रोजगार के अवसर का सृजन

विधायक रणधीर कुमार सोनी ने की स्व-गणना, सभी 33 प्रश्नों के जवाब देकर आमजनों से सहयोग की अपील

error: