बिहार

घुरना बाजार में श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल पिलाएगा बजरंग दल

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड के घुरना बाजार में सार्वजनिक दुर्गा पूजा के अवसर पर बजरंग दल की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा शिविर लगाया जाएगा। शिविर के माध्यम से दुर्गा पूजा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को घुरना बाजार के वार्ड संख्या-11 स्थित राजा बाबा स्थान परिसर में बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान घुरना बाजार में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवमी और दशमी के दिन सेवा शिविर लगाकर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। बजरंग दल के कार्यकर्ता शिविर में मौजूद रहकर श्रद्धालुओं को पानी पिलाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य स्थानों पर भी दुर्गा पूजा पंडालों के समीप इस तरह के सेवा शिविर लगाए जाएंगे।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे अरुण मुखिया ने कहा कि संगठन का प्रयास रहेगा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में मां दुर्गा की आराधना कर सकें। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखना सभी का दायित्व है।

बैठक में मनोज सोनी, अरुण मुखिया, प्रिया रंजन शाह, पवन शर्मा, संजू मुखिया, विष्णु मुखिया, करण चंद्रवंशी, पप्पू मुखिया, धीरज मुखिया, अमित कुमार, मनीष कुमार, इंद्रजीत कुमार, सोनू मुखिया, जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

नवरात्र के पहले दिन छात्राओं ने मां दुर्गा के स्वरूप में दिया पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश

नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में किया 71वें श्री रामलीला महोत्सव और पिछले 20 वर्षों में हुए विकास-कार्यों पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन

फिल्मी गीतों पर गरबा-डांडिया, क्वींस क्लब के मिलन समारोह में महिलाओं ने बांधा समां

error: