बलिया, संजय कुमार तिवारी : खेजूरी थाना क्षेत्र के खड़सरा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से कुछ ही महज दूरी पर एक पीड़ित व्यक्ति के मकान से लगभग छः लाख रुपए की लागत से मंगाई गई टाइल्स की चोरी हो गई। चोरी की घटना से लगभग दो दिन बाद यह जानकारी हुई की मकान में रखी गई टाइल्स की चोरी हुई है जिसकी सूचना पीड़ित परिवार ने खेजूरी थाना में सुबह शिकायत की।लेकिन पीड़ित रमेश चौहान का आरोप है कि थाना पर शिकायत पत्र देने के बाद थानाध्यक्ष ने उल्टे ही मेरे नंबर को लेकर सर्विलांस पर डालने की बात कही।
मेरे घर में सात लाख की टाइल्स खरीद कर लाए थे कि घर में लगाया जाएगा लेकिन छः लाख रुपए की टाइल्स चोरी हुई है पीछे के रास्ते से चोरी कर समान लेकर चले गए है और मैं शिकायत कर रहा हूं लेकिन पुलिस उल्टे ही मेरे नंबर को सर्विलांस पर डालकर मुझे डरा रही है।सुबह की लिखित तहरीर दी गई है लेकिन अभी तक कोई पुलिस कर्मी नही आया है कल शाम को एक सिपाही आए थे उन्होंने कहा कि कल आप तहरीर थाने पर दे दीजीए।इस लिए हम लोग थाने पर तहरीर दिए है लीन कोई सुनवाई तक नही हुई।
