क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटना के सकरैचा में बहु ने सास की हत्या कर दी खुद लगा ली आग, हालत गंभीर

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना के सकरैचा का गांव में सुबह सुबह वीभत्स घटना घटी है । पारिवारिक कलह में बहू आरती देवी ने अपने 55 साल की सास धर्मशीला देवी का गला रेतकर हत्या कर दी । इतना ही नहीं बहु इतना गुस्से में थी की उसने सास कि आंखें निकाल ली और खूंखान उखाड़ डाले। इसके बाद भी बहु ने सास के शरीर पर कई जगह चाकू से वार कर बुरी तरह घटना को अंजाम दिया । इसके बाद बहू ने खुद भी आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया । आग लगने से हत्यारी बहु भी बुरी तरह झुलस गई । ग्रामीणों के अनुसार घटना के वक्त मृतका के पति माँझील साह गांव में ही घर से बाहर बैठे थे जिन्हें कुछ पता नही चल पाया और बड़ा बेटा पिंटू गांव में सकरैचा पंचायत सरकार भवन के उद्घाटन और गणतंत्र दिवस समारोह में गया हुआ था.

जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वही गांव में हत्या की वारदात के बाद आनन-फानन झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न कर सकरैचा पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन भी किया गया। इसके बाद मुखिया संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे । परसा बाजार थाना पुलिस ने आग में झुलसी बहु को सकरैचा मुखिया के एम्बुलेंस से घायल बहु को पीएमसीएच भेजा । वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की तहकीकात शूरु कर दिया गया।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: