बिहार

नशे के खिलाफ जागरूकता की अलख, अंचरा विद्यालय में छात्रों को दिलाया नशामुक्त जीवन का संदेश

अररिया, रंजीत ठाकुर। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने और युवा पीढ़ी को इसके दुष्परिणामों से बचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय सह +2 उच्च विद्यालय, अंचरा में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए स्वस्थ, सुरक्षित और अनुशासित जीवन जीने का संदेश दिया गया।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ‘नशा मुक्त भारत के लिए योजना-2025’ अभियान के तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के आदेशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अररिया के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अधिकार मित्र विनय कुमार ठाकुर ने किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अररिया के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव रोहित श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित इस जागरूकता अभियान में बच्चों को बताया गया कि नशीले पदार्थों का सेवन न केवल शरीर को बीमारियों की गिरफ्त में धकेलता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा, पारिवारिक जीवन और सामाजिक प्रतिष्ठा को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है।

छात्र-छात्राओं को नशे से पूरी तरह दूर रहने, गलत संगति से बचने और अपने जीवन में सकारात्मक आदतों को अपनाने की प्रेरणा दी गई। साथ ही उनसे अपील की गई कि वे स्वयं नशामुक्त रहें और अपने मित्रों, परिजनों तथा आसपास के लोगों को भी नशे के खतरों के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र साह, शिक्षक विष्णु कुमार, नूतन कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मनोज कुमार, शिवम कुमार, फणि भूषण रमण, रूपेश कुमार, रोहित कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, रेत पर लिखा ‘बिहार का सर्वांगीण विकास’

2 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा श्री मंगशीर वदी नवमी महोत्सव 2026, दादी मंदिर में होगा भव्य आयोजन

तख्त श्री पटना साहिब में ‘लंगर ऑन व्हील्स’ की शुरुआत, जरूरतमंदों तक पहुंचेगा गुरु का लंगर