बिहार

स्कूली ऑटो और ई-रिक्शा पर रोक के खिलाफ ऑटो मेन्स यूनियन की बैठक, परिवहन मंत्री से मुलाकात का निर्णय

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) स्थानीय गांधी मैदान में आज ऑटो मेन्स यूनियन बिहार की ओर से एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक परिवहन विभाग के उस फैसले के खिलाफ थी, जिसमें अप्रैल 2025 से स्कूली ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक लगाने की घोषणा की गई है। बैठक में पटना के सैकड़ों ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने हिस्सा लिया।

बैठक की अध्यक्षता यूनियन के महासचिव अजय कुमार पटेल ने की। इसमें प्रमुख रूप से बिहार राज्य ऑटो रिक्शा (टेम्पो) चालक संघ के महासचिव मुर्तजा अली, बिहार स्टेट ऑटो रिक्शा चालक संघ के महासचिव सतेंद्र लाल, पटना जिला ई-रिक्शा चालक संघ के महासचिव हिमांशु कुमार सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यूनियन का एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को परिवहन मंत्री और परिवहन सचिव से मुलाकात करेगा। वे इस निर्णय के कारण हजारों ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के रोजगार पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को उठाएंगे और इसका समाधान निकालने का आग्रह करेंगे। यूनियन ने सरकार से मांग की है कि इस निर्णय को वापस लिया जाए ताकि हजारों परिवारों का भविष्य सुरक्षित रह सके। यूनियन के नेताओं ने कहा कि अगर इस फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ेगा।

Related posts

BSEB क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026: सिवान की टीम बनी राज्य विजेता, 38 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा

प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23,731 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना-गोबरधन को मंजूरी दी

error: