बिहार

न्ई यातायात व्यवस्था के खिलाफ ऑटो एंव ई रिक्शा चालकों ने महाधरना दिया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जीपीओ गोलम्बर के समीप यातायात पुलिस के द्वारा पटना जंक्शन को फ्री जोन बनाने और पटना को स्मार्ट सिटी के रुप में बनाने के नाम पर ऑटो एंव ई रिक्शा चालकों का रोजगार समाप्त कराने के उद्देश्य से किये गये नये यातायात व्यवस्था के खिलाफ ऑटो एंव ई रिक्शा चालक संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से एक दिवसीय महाधरना दिया। धरना के माध्यम से सभी संगठनों के नेताओं ने पटना शहर की यातायात व्यवस्था को पुर्व‌ की तरह बहाल करने और पुर्व‌ की भांति ऑटो एंव ई रिक्शा का परिचालन जारी रखने की मांग की गई।

धरना स्थल पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मुर्तुजा अली एंव संचालन अजय कुमार पटेल ने की। इस धरना को संबोधित करते हुए भाकपा माले के विधायक दल के नेता डा. महबूब आलम ने कहा कि पटना को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट करने के नाम पर गरीबों, मजदूरों, फुटपाथ दुकानदारों, ऑटो एंव ई रिक्शा चालकों का रोजगार समाप्त किया जा रहा है। देश के किसी भी शहर में पटना में बने मल्टी माॅडल हब नहीं होगा जहाँ उपर तल पर ऑटो और ई रिक्शा चले और नीचे तल से सरकारी बसें चलता हो। भाकपा माले ऑटो एंव ई रिक्शा चालकों के रोजगार को बचाने के लिए सडक से सदन तक लडाई लडेगा। इस धरना को संबोधित करने वाले लोगों में राज कुमार झा, मुर्तुजा अली,अजय कुमार पटेल, पप्पू यादव,विजय कुमार, प्रवीण सिंह, पप्पू कुमार, नवीन मिश्रा,मो. बदरुद्दीन,तनवीर अहमद,सतेन्द्र लाल,दिना यादव, अशोक साव, मनोज कुमार, हिमांशु कुमार, राजदेव पासवान, अनुप कुमार,मो. राजु आदि नेता मुख्य हैं।

Advertisements
Ad 1

धरना के समाप्ति के उपरांत एक प्रतिनिधिमण्डल पटना के जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में पटना के अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि व्यवस्था से मिलकर यातायात पुलिस के द्वारा की किये गए नये यातायात व्यवस्था पर पुर्न विचार कर पुर्व की भांति यातायात व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया। उन्होंने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप सबों की समस्याओं से जिलाधिकारी महोदय को अवगत करा दिया जायेगा।

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: