बिहार

तख्त श्री पटना साहिब कमेटी के प्रयास से महिला और उसके बच्चों को मिली आजादी लखविंदर सिंह के प्रयासों से हुई सकुशल रिहाई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रयासों से पंजाब की एक महिला और उसके बच्चों को बिहार के मधुबनी में कथित तौर पर बंधक बनाए जाने के बाद सकुशल मुक्त करवाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब की रहने वाली महिला अपने बच्चों के साथ पिछले कुछ दिनों से मधुबनी में अपने पति के रिश्तेदारों के कब्जे में थी। बताया जा रहा है कि महिला के पति के परिवार में हुई एक मौत के लिए रिश्तेदार महिला को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। इसी को लेकर महिला और उसके बच्चों को कथित तौर पर जबरन बंधक बनाकर रखा गया था।जब महिला के परिजनों को इस मामले की जानकारी मिली तो वे उसे और बच्चों को छुड़वाने के लिए मधुबनी पहुंचे। आरोप है कि वहां उनके साथ भी मारपीट की गई और महिला तथा बच्चों को उनके साथ भेजने से इनकार कर दिया गया।मामले की जानकारी जब तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी तक पहुंची तो कमेटी ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया।

कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह ने महिला और उसके बच्चों की सुरक्षित रिहाई के लिए प्रयास शुरू किए और संबंधित लोगों एवं प्रशासन के स्तर पर मामले को उठाया।
लगातार किए गए प्रयासों के बाद महिला और उसके बच्चों को बंधन से मुक्त करवाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। महिला और बच्चों के सकुशल रिहा होने के बाद उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। इस पूरे मामले में तख्त श्री पटना साहिब प्रबंधक कमेटी ने संकट में फंसे परिवार की मदद के लिए तत्परता दिखाते हुए मानवीय जिम्मेदारी निभाई। महिला और उसके बच्चों की सकुशल रिहाई में अहम भूमिका निभाने वाले कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह के प्रयासों की भी सराहना की जा रही है।

Related posts

AISA पटना विश्वविद्यालय द्वारा कॉमरेड चंद्रशेखर “चंदू” की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा और गोष्ठी आयोजित

23वें गणेश पूजन महोत्सव में गणपति समाज की डिजिटल पत्रिका का विमोचन

पटना में अत्याधुनिक कार्डियक इलाज की दिशा में नया कदम

error: