उत्तरप्रदेश

रास्ते के विवाद में लाठी डंडे और धारदार हथियार से किया हमला, वाराणसी ले जाते समय हुई मौत

बलिया(संजय कुमार तिवारी): खबर यूपी के बलिया हैं जहाँ बलिया जनपद के रेवती थाना क्षेत्र के भोपालपुर पश्चिमी गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। जहाँ अपने घर से गेंहू को पीसने के लिए मशीन में देकर घर वापस आते समय रास्ते में एक व्यक्ति की बदमाशों ने दौड़ा दौड़ाकर लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला किया। जहाँ हमले में घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वही जिला अस्पताल के डॉक्टरों स्थिति को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते मे ही 45 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया।पीड़ित परिजनों ने आठ लोगो के खिलाफ तरहरीर दी गई हैं। वही आठो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है हालांकि परिजनों ने बताया कि एक माह पहले रास्ते को लेकर विवाद हुआ था और उसमें सुलह समझौता हुआ था। लेकिन बदमाशो ने धमकियां पहले से ही दे रखी थी।

Related posts

सभी मदरसों में मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान : दानिश आजाद अंसारी

सिकन्दरपुर सीएचसी में दो माह से रिक्त फार्मासिस्ट पद भरने की मांग, स्वास्थ्य मंत्री से की शिकायत

नामित सभासद ने नगर पालिका पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

error: