बिहार

कुंदन कुमार के घर पुलिस के द्वारा आज कुर्की जब्ती की गई

नालंदा(राकेश): बिहारशरीफ रामनवमी जुलूस के दौरान हुए हिंसक झड़प के बाद प्रशासनिक कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एसआइटी के द्वारा कारवाई करते हुए शोभायात्रा के आयोजक एवं बजरंग दल के संयोजक कुंदन कुमार के घर पुलिस के द्वारा आज कुर्की जब्ती की गई सुबह सहित पुलिस के अधिकारी कुंदन के घर पर पहुंच गए और सामानों को जब्त करना शुरू कर दिया। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया की कुल 9 आरोपी के घर कुर्की हो रही है जिसमे 6 लोगो ने सरेंडर कर दिया शेष तीन लोग अभी भी फरार है। जिसके घर अभी कुर्की हो रही है।

प्रशासन के इस कार्रवाई से उपद्रवियों में एक कड़ा मैसेज जाएगा जो उपद्रव के दौरान कानून को अपने हाथ में लेने का काम करते हैं।आपको बता दे की दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के अयोध्यानगर में बजरंग दल के सयोजक कुंदन कुमार के घर कुर्की की गई जिसके बाद कुंदन कुमार ने बीच कुर्की के दौरान ही सरेंडर कर दिया।जिसके बाद कुंदन कुमार के घर कुर्की को रोक दिया गया।वही गगन दीवान इलाके के मुन्ना मिया और पप्पू मियां दोनो भाई के घर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की मौजूदगी में कुर्की की गई।इस कुर्की जब्ती के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।पुलिस के इस त्वरित कारवाई से लोगो में चर्चा का विषय है।

Advertisements
Ad 1

गौरतलब है की नौ आरोपियों के कुर्की के लिए कुल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति एसडीएम के द्वारा किया गया है। आपकी बता दे की अयोध्यानागर निवासी कुंदन कुमार ने लहेरी थाना में मथुरिया मोहल्ला निवासी कृष्णा कुमार ने कोतवाली थाना पटना में सरेंडर किया। जबकि गगन दीवान निवासी एमडी शेरू, एमडी चांद, एमडी राशिद ने लहेरी थाना में सरेंडर किया।वही मनीष वर्मा और सोनू वर्मा ने सोहसराय में सरेंडर किया।जबकि फरार पप्पू मियां और मुन्ना मिया के घर कुर्की जब्ती हुई।

Related posts

एसएसबी जवानों ने छात्रों के साथ किया योगाभ्यास

शेखपुरा एसडीएम का रात में औचक निरीक्षण : थाना मुस्तैद मिला

शहर में दिनदहाड़े हमला, कैटरर्स को बदमाश ने मारा चाकू

error: