क्राइमताजा खबरेंबिहार

शराब पीने के लिए मांगे पैसे, नही देने पर मारी हाथ-पैर में गोली!

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में लगातार अपराधियों का कहर जारी है, मामला है पटना साहिब स्टेशन के समीप का, जहां युवक से छिनतई का विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मारकर घायल गंभीर कर दिया. जहां घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

शराब पीने को लेकर पैसे की छिनतई-

बताया जा रहा है कि बाईपास थाना क्षेत्र के मंडई निवासी सोनू कुमार किसी काम से चौकशिकार पुर की ओर जा रहा था. उसी दौरान छोटू नामक व्यक्ति शराब पीने के नाम पर उससे पैसे की छिनतई करने लगा. जहाँ छिनतई का विरोध करने पर छोटू नामक व्यक्ति ने उस युवक को हाथ और पैर में गोली मारकर मौके से फरार हो गया. वहीं गोली की आवाज से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. फिलहाल घायल युवक का इलाज़ एनएमसीएच में चल रहा है जहां उसकी स्थिति खतरे के बाहर बताई जा रही है. वही इस पूरे मामले पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

Related posts

मन की बात’ जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम : प्रवीण कुमार

नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद सीमावर्ती सुरसर नदी पर प्रशासन की पैनी नजर

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

error: