बिहार

मंगल तालाब में डूब रहे युवक की ASI रामजी ने बचाई जान

पटनासिटी, रॉबिन राज। राजधानी पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित मंगल तालाब में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जहां एक ओर तालाब किनारे मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे, वहीं खाकी वर्दी में तैनात एक पुलिसकर्मी ने अपनी जान की परवाह किए बिना तालाब में छलांग लगाकर डूब रहे युवक की जान बचा ली। मिली जानकारी के अनुसार, खाजेकलां थाना क्षेत्र के लोदी कटरा निवासी सोनू पासवान (पिता- स्वर्गीय देवानंद पासवान) का किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद गुस्से और तनाव में आकर युवक ने मंगल तालाब में छलांग लगा दी।

Advertisements
Ad 1

युवक को डूबता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन वहां मौजूद लोग केवल तमाशा देखते रहे। इसी दौरान पास स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटना सिटी-2 कार्यालय में तैनात एएसआई रामजी यादव की नजर युवक पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए तुरंत तालाब में छलांग लगा दी। एएसआई रामजी यादव ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए गहरे पानी में जाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि पुलिसकर्मी समय रहते पहल नहीं करते तो युवक की जान बचाना मुश्किल हो जाता। घटना के बाद युवक को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया। इस बहादुरी भरे कार्य के बाद स्थानीय लोग एएसआई रामजी यादव की जमकर सराहना कर रहे हैं।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने VC से किया शेखपुरा के 6 मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन

सीएम सम्राट चौधरी ने शिवहर में किया बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का लोकार्पण, कहा -अटल जी का सपना, मोदी जी के नेतृत्व में हुआ साकार

सीएम सम्राट चौधरी ने एक साथ 551 ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ का किया उद्घाटन

error: