बिहार

प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के 15वे वर्षगांठ का उद्घाटन बिहार के शिक्षा मंत्री आगामी 17 मई को करेंगे

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के 15वे वर्षगांठ का उद्घाटन बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी आगामी 17 मई को पटना के ऐतिहासिक सभागार रविंद्र भवन में करेंगे। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (PSACWA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से उनके सरकारी कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर उन्हें आगामी 17 मई 2026 को पटना के ऐतिहासिक रवीन्द्र भवन के सभागार में आयोजित होने वाले एसोसिएशन के 15वें वर्षगांठ समारोह (2011–2026) में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया जिसे माननीय शिक्षा मंत्री जी ने सहर्ष स्वीकार किया। इस विशेष अवसर पर बिहार बोर्ड, CBSE एवं ICSE के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी टॉपर्स को अपने कर-कमलों द्वारा सम्मानित भी करेंगे एवं बिहार के 38 जिलों के एसोसिएशन से जुड़े चयनित 1500 विद्यालयों के संचालकों को सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: