बिहार

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था पर विशेष जोर

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक पटना की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में सभी पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक एवं विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान अप्रैल माह में दर्ज एवं लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में प्रभावी अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार, महिला अपराध, पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य संवेदनशील एवं गंभीर मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष बल दिया। इसके साथ ही गिरफ्तारी, वारंट निष्पादन एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश भी संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए।

बैठक में अवैध हथियार एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने, सक्रिय गश्ती बढ़ाने, आसूचना संकलन को मजबूत करने तथा त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

Related posts

ट्रेन में यात्री से मारपीट, गाली-गलौज एवं जबरन अवैध वसूली कर रुपये छीनने वाले पाँच अभियुक्त गिरफ्तार!

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां तेज प्रशासन ने किया सड़कों का निरीक्षण

पटना यातायात पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, कर्मियों की समस्याओं और विभागीय मामलों की हुई समीक्षा