क्राइमताजा खबरेंबिहार

आशा कार्यकर्ता के पती को अपराधियों ने गोलियों से भूना, मौत!

बिहटा(आनंद मोहन): बिहटा थाना क्षेत्र के गुरुवार की देर रात में अल्हनपुरा मार्ग के मीरा झा के पास अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। मृतक युवक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के पांडेचक गांव निवासी स्व. राम नरेश सिंह के 45 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पहले रेफरल अस्पताल भेजा जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.कृष्ण कुमार ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी एवं बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजकर मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिहटा थाना के पाण्डेयचक निवासी रंजीत कुमार बिहटा के रेफरल अस्पताल में जन औषधि केंद्र में प्राइवेट नौकरी करते थे। पत्नी आशा देवी कार्यकर्ता के रूप में तैनात हैं। गुरुवार की देर रात में करीब साढ़े नौ बजे युवक अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। बिहटा-अल्हनपुरा मार्ग में डॉ मीरा झा के क्लिनिक से थोड़ा आगे बढ़ने पर पहले से घात लगाकर बैठे हथियारबंद अपराधियों ने एका- एक कर तीन गोली मार दी. गोलीबारी की घटना से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने घटनास्थल पर पहुंचे और पुरे मामले की बारीकी से जांच की। एवं उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति को तीन गोली शरीर में लगी है। घटनास्थल से एक खोखा मिला है, हत्या का कारण पता करने में लगे हुए हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

Related posts

Heat Wave Alert: स्कूलों के समय में बदलाव, कक्षा 8 तक 11:30 के बाद पाबंदी

85 वर्षीय बुजुर्ग के 10 सेमी किडनी ट्यूमर का पारस हेल्थ में सफल रोबोटिक ऑपरेशन

नेपाल बॉर्डर से शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, फुलकाहा पुलिस की दमदार कार्रवाई

error: