बिहार

अररिया एसपी ने किया फुलकाहा दुर्गा मंदिर का निरीक्षण, थाना अध्यक्ष को दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

अररिया, रंजीत ठाकुर। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने शुक्रवार की शाम नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के फुलकाहा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया इस दौरान पूजा कमेटी के सदस्यों के साथ बैठकर विधि व्यवस्था का जानकारी लेते हुए मौके पर मौजूद फुलकाहा थानाध्यक्ष साजिद आलम से विस्तृत जानकारी लेते हुए कई तरह के दिशा निर्देश दिए।

एसपी ने पूजा कमेटी के सदस्यों को कहा कि भाईचारा के साथ दुर्गा पूजा मनाएं। थानाध्यक्ष को एसपी ने कहा किसी भी तरह की अनहोनी ना हो जिसको लेकर पुलिस जवानों को मंदिर एवं बाजारों के चौक चौराहों पर तैनात करें, महिला श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो और बैरिकेडिंग की व्यवस्था करें। वहीं एसपी ने फुलकाहा स्थित मंदिर में जाकर मां का आशीर्वाद लिए। मौके पर फुलकाहा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर साजिद आलम बथनाहा ओपी अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नंदकिशोर नंदन के अलावे आधा दर्जन पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Related posts

शिक्षक दिवस पर विधायक को छात्र ने भेंट किया गुलाब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित भारत संभव नहीं

बिहार में बनेगा शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग और Google के बीच हुआ MoU

error: