बिहार

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कटहरा में कार्यक्रम आयोजित कर वार्षिक परीक्षा फल किया घोषित


अररिया, रंजीत ठाकुर |स्थानीय विद्यालय सुलोचना देवी डॉ० डी० एल० दास सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कटहरा फारबिसगंज में सत्र 2024-25 का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव शिवनारायण दास भानु , कोषाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय प्रधानाचार्य आलोक कुमार शर्मा ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करके उनका उत्साहवर्धन किया। सम्मिलित रूप से सबों ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की व छात्र-छात्राओं को नई कक्षा में प्रवेश करने पर अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित की।

विद्यालय में हिंदी ,अंग्रेजी, गणित व कला में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों , कक्षा अरुण से सप्तम तक प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान लाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ साथ अत्यधिक उपस्थित रहने वाले छात्रों को मेडल प्रदान किया गया।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर स्कूल के छात्र व छात्राओं के साथ साथ स्कूल की सभी आचार्य, आचार्या , कर्मचारी और अभिभावक अभिभाविका उपस्थित रहे । प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं, समस्त शिक्षिकाओं एवं उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन परीक्षा प्रभारी सह मीडिया प्रभारी आचार्य अजय कुमार राय ने किया।

Related posts

शराब कांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

बिहार : केंद्र-राज्य के सहयोग से बिहार में विकास को मिलेगी रफ्तार : 1 जुलाई से लागू होगी VB G RAM G योजना

डीएम ने जन-कल्याण शिविर का किया औचक निरीक्षण : आई-कार्ड अनिवार्य, 30 जून तक लंबित काम निपटाने के निर्देश

error: