बिहार

अज्ञात वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत!

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना के सिपारा इलाके में रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति की लाश बारामद की गई. शव मिलते ही ऊस इलाके में सनसनी का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.मौके पर पहुंची जीआरपी एवं बेउर थाना पुलिस ने छानबीन शुरू की. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि यहां ट्रेन की रफ्तार धीमी रहती है जिसके बाद यहां लोग हड़बड़ी में चढ़ने उतरने में लगे रहते हैं इसी दौरान बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई.

बेउर थाना अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि सिपारा रेलवे पुल के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक करीब 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की लाश मिली है. देखने से लगता है की ट्रेन से उतरने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. मृतक के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है फिलहाल डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Related posts

दुर्गा पूजा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हाजीपुर में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा-2026 : अग्नि सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

जनता दरबार में 43 परिवादों की सुनवाई 7 दिनों में कार्रवाई का निर्देश : श्रीमती वर्षा सिंह

error: