पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देशानुसार एवं कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के परामर्शनुसार राष्ट्रीय जनता दल कल संपूर्ण बिहार में मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के अनैतिक व अवैध निर्णयों, सत्ता समर्थित नीतियों, निष्पक्ष चुनाव प्रणाली को समाप्त करने की साजिश, दोषपूर्ण और द्वेषपूर्ण एसआईआर, चुनावी धांधली, वोट डकैती, संविधान व लोकतंत्र को खत्म करने के षड्यंत्र तथा बिहार बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव रद्द करने की माँग को लेकर कल राज्य भर के जिला मुख्यालयों पर पुतला दहन किया जाएगा।
इस आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय जनता दल के नेता एजाज अहमद ने बताया कि जिला मुख्यालयों के साथ कल दिनांक 𝟐𝟓 सितंबर 𝟐𝟎𝟐𝟔 को अपराह्न 𝟐 बजे सभी जिला मुख्यालयों के साथ पटना के आयकर गोलंबर पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया जाएगा। एजाज ने बताया कि कल पटना के राजद के राज्य कार्यालय से जुलूस निकलेगा जो वीरचंद पटेल पथ होते हुए आयकर गोलंबर तक जाएगा। जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा। जिससे कि लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई को सफल बनाने में राष्ट्रीय जनता दल के नेता और कार्यकर्ताओं के द्वारा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे सके। इन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
