बिहार

प्रेमिका की शादी के कुछ दिन बाद, युवक ने किया अपना जीवनलाल समाप्त

रामपुर,  अवनीत कुमार शर्मा : कोतवाली क्षेत्र की चौकी हजियानी के अंतर्गत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार करीब 22 वर्षीय पवन अपने रिश्तेदार के यहां रहकर काम करता था। परिजनों के मुताबिक, परिवार के लोग किसी कार्यक्रम में गए हुए थे और पवन घर पर अकेला था। जब परिजन वापस लौटे तो पवन को फांसी के फंदे पर लटका देखा।

आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों और आसपास के लोगों के अनुसार पवन का किसी युवती से प्रेम संबंध बताया जा रहा था और कुछ दिन पहले ही युवती का विवाह शाहजहांपुर में हुआ था। इसी बात को लेकर युवक द्वारा यह कदम उठाए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

पांच दशक की सांस्कृतिक विरासत आस्था सामाजिक एकजुटता का साक्षी बना चोरौत

रविशंकर प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

फतुहा में शराब के बड़े स्टोरेज पॉइंट पर पुलिस की छापेमारी, 50 लाख की विदेशी शराब जब्त!