बिहार

आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास कुमार उर्फ ब्लैकबेरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कई मामलों में आरोप पत्र दाखिल है और वह (गैर-जमानती वारंट) का फरार वारंटी था।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चौक थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

Related posts

दुर्घटना पीड़ितों को जल्द मुआवजा दिलाने के लिए पटना यातायात पुलिस ने दिया प्रशिक्षण

मौलाना सईदुर्रहमान आज़मी नदवी के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई

error: