बिहार

भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए अमृतधारा कार्यक्रम, लगाए गए पेयजल घड़े

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच, पटना उमंग शाखा द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत अमृतधारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दानापुर स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में राहगीरों एवं आमजन की सुविधा के लिए पानी के दो घड़े स्थापित किए गए। शाखा के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान लोगों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यह पहल सेवा और जनकल्याण की भावना से प्रेरित है।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम के दौरान शाखा के सदस्यों ने भविष्य में भी पटना के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे जनहितकारी अमृतधारा कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के सफल संचालन में संयोजक अंकुर भरतिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी शाखा द्वारा सराहना की गई। इस अवसर पर शाखाध्यक्ष अनिमेश माधोगड़िया, कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल, प्रतीक चौधरी, विनीत फिटकिरीवाला, नरेश भरतिया, राहुल अग्रवाल, विमल मेरटिया, अखिल भरतिया, गौतम जालान सहित शाखा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने दिग्विजय सिंह को 16वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

शेखपुरा डीएम की सख्ती भूमि विवाद समय पर निपटाएं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सीएम सम्राट चौधरी समस्तीपुर के ’24 अवतार धाम’ पहुंचे, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की पूजा

error: