बिहार

सहयोग शिविर का प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान ने किया निरीक्षण

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एवं जहानाबाद जिला के प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान ने सोमवार को जहानाबाद प्रखंड अंतर्गत मांदे बिगहा पंचायत सरकार भवन तथा काको प्रखंड के पिंजौरा पंचायत में आयोजित “सहयोग शिविर” का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आयोजित सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, जिससे आम लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।

Advertisements
Ad 1

मंत्री ने शिविर में उपलब्ध विभिन्न विभागों की सेवाओं और शिकायत निवारण व्यवस्था का जायजा लिया तथा अधिकारियों से प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सरकार जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रतिबद्ध है और सहयोग शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर अलंकृता पाण्डेय, अपराजित लोहान, रितुराज कुमार, कुमार सागर उर्फ दिलीप कुशवाहा, राजीव रंजन सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, शिविर प्रभारी एवं कर्मचारी भी रहे मौजूद।

Related posts

हेल्थ वाड़ी स्वास्थ्य क्षेत्र में नई क्रांति का आधार बनेगी : इंजीनियर कुमार शैलेंद्र

बाबू जगदेव फिल्म देखने उमड़ी लोगों की भीड़, शोषित-वंचित समाज की आवाज थे बाबू जगदेव

शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चौक थाना पुलिस ने 126 लीटर शराब भी की बरामद!

error: