बिहार

पटना सिटी के अमित कुमार को ‘नेशनल आईकॉन अवॉर्ड 2021’ से सम्मानित किया गया

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): नरकटियागंज जिला के धूम नगर के सामूहिक विवाह भवन के प्रांगण में अस्तित्व यूथ ऑर्गेनाइजेशन नरकटियागंज एवं एक निजी न्यूज़ के द्वारा नेशनल आईकॉन पुरस्कार 2021 से पटनासिटी के अमित कुमार को नवाजा गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में नरकटिया गंज के विधायिका रश्मि वर्मा, भूतपूर्व विधायक राजन तिवारी, एसएसवी के डिप्टी कमांडेंट एवं न्यूज के चीफ ब्यूरो उपस्थित हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुरू किया गया. वही पटना जिला के ब्लड क्षेत्र में लगभग 6 वर्ष से काम कर रहे अमित कुमार जिन्होंने अपना स्वयं का रक्तदान 43 बार किए एवं नेत्रदान, अंगदान, शरीरदान के मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए इन्हें सम्मानित किया गया. पूरे जिले वासियों में खुशी की लहर हैं एवं शुभकामना देने वालो का तांता लगा हुआ हैं।

Related posts

भूमिहार महिला समाज ने रेनबो होम्स के बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बांटी खुशियां

एम्स पटना में पहली बार बोन कंडक्शन इम्प्लांट सर्जरी सफल, एक दिन में तीन जटिल ऑपरेशन

झारखंड पेपर लीक मामले में भूपतिपुर से युवक हिरासत में