बिहार

अंबेडकर अमृत प्रसादोत्सव 14 अप्रैल को, बाबा साहेब के प्रतिमा का होगा दुग्धाभिषेक

फुलवारीशरीफ, अजित। संपतचक प्रखंड अंतर्गत भोगीपुर-चकपुल (एकतापुरम) स्थित सावित्रीबाई फुले के आदर्शों पर संचालित “मिशन नौनिहाल सम्मान” के तत्वावधान में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती “अंबेडकर अमृत प्रसादोत्सव” के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी।

Advertisements
Ad 1

तैयारी के लिए आयोजित बैठक के पश्चात यह निर्णय लिया गया कि इस अवसर पर मिशन के बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा एवं अभिभावक भाग लेंगे.कार्यक्रम के अंतर्गत बाबा साहेब की तस्वीर पर श्रद्धापूर्वक दुग्धाभिषेक कर उस प्रसाद को “अमृत” के रूप में ग्रहण किया जाएगा .साथ ही सभी उपस्थितजन एवं विधार्थी बालक-बालिकाएं द्वारा अग्नि को साक्षी मानकर उनके आदर्शों (समता, शिक्षा और न्याय) पर चलने तथा उनके विचारों को आगे बढ़ाने का भी संकल्प लिया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक बिनेश पासवान ने बताया कि इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है तथा बच्चे व अभिभावक पूरे जोश के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Related posts

इलाज के साथ स्वच्छता का संकल्प : एम्स पटना में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

पत्रकारों से बदसलूकी मामले में नौबतपुर थानेदार पर जांच, डीजीपी ने आईजी को दिया आदेश

स्वास्थ्य मंत्री के हाथों नर्सिंग संस्थानों को मान्यता देने की दिशा में डिजिटल प्लेटफॉर्म का हुआ शुभारंभ

error: