बिहार

आजादी का अमृत महोत्सव के साथ इस्लामिया शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में सावन महोत्सव का आयोजन

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): इस्लामिया शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय फुलवारी शरीफ, पटना में शनिवार को “आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ‘स्वतंत्रा संग्राम की झलक और सावन महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन बी० एड० सत्र 2023-25 के प्रशिक्षणार्थी द्वारा आयोजित किया गया.

इस कार्यक्रम में तान्या शर्मा ने अपने नृत्य द्वारा भारत की समग्रता को प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसके उपरांत वीर शहीदों के बलिदानों को नमन करते हुए अबु तालिब और उनके साथियों द्वारा एक लघु नाटक का मंचन कर राष्ट्रभक्ति से सभी को भावुक कर दिया. स्वतंत्रता सेनानियों व विरागनाओं के अदभुत रूप को प्रदर्शित किया . जिसमें झाँसी की रानी, हजरत बेगम महल आनन्दी बेन सावित्री बाई, इंदिरा गाँधी की सजीव सशक्त व प्ररेणादायी प्रस्तूती की गई. देश की शान में दिलशाद और निशा द्वारा गायन प्रस्तूत किया गया. अमृता और रूपा के द्वारा सावन नृत्य अभिलाषा और तान्या शर्मा द्वारा कजरी और सावन की गीत पर नृत्य प्रस्तूत कर सावन के अनुभति को जागृत कर दिया. मंच का संचालन रूगेन अनवर और एलिना इकबाल ने किया.

Advertisements
Ad 1

पुजा सर्राफ, सरिता कुमारी, डा० प्रीति कुमारी के मार्गदर्शन में संचालित कार्यक्रम के पर इस्लामिया शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय की व्याख्यता डा मंजुला, डॉ० एस० एच० रहमान, कैंसर खान, नागेंद्र सिंह और कौशल कुमार राय, डौली शरण, शीला सुमन प्रतिमा सिंह, नुतन रानी, डा० राजीव कुमार कन्हैया जी. डा० रामेश उपाध्याय आदि ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर हॉसला बढ़ाया. कार्यक्रम में इस्लामिया स्कूल के सचिव नेसार अहमद ने कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुती को सराहा.

प्राचार्य आर० के० अरुण ने बच्चों के सजीव प्रस्तूती को अत्यंत प्रभावी सफल और प्ररेणादायी बताते हुए प्रशिक्षणार्थियों को आशीर्वचन स्वरूप भविष्य की हार्दिक शुभकामना दी.

Related posts

शेखपुरा में पेंशन की बरसात : 62,315 लाभुकों के खाते में पहुंचे 7.18 करोड़, CM सम्राट चौधरी ने 1100 रु की दर से भेजी राशि

बिहार : हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी 1100 रु पेंशन, सीएम सम्राट चौधरी ने 94 लाख लाभुकों को भेजे 1100 करोड़

ईंट-भट्ठों पर खिली शिक्षा की रोशनी, शेखपुरा में 125 बच्चों को मिला स्कूल किट, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से जुड़ा अभियान

error: