बिहार

1 जून से बंद होंगे सभी सरकारी स्कूल, सरकार के द्वारा टॉल फ्री नंबर जारी

पटना(न्यूज क्राइम 24): राज्य मे इनदिनों भीषण गर्मी के कहर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। सुबह 10 बजे के बाद तो ऐसा लगता की पूरा शरीर भीषण गर्म होने लग जा रहा। ऐसे मे  इस चिलचिलाती धूप में स्कूली बच्चों को काफी तकलीफ उठानी पड़ रही हैं। इसको ध्यान मे रखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा ऐलान किया है।

शिक्षा विभाग के अनुसार राज्य के सभी सरकारी स्कूल आगामी 1 जून से लेकर 30 जून तक बंद रहेंगे। यानी राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1 जून से गर्मी की छुट्टी शुरू हो जाएगी और यह पूरे 1 महीने तक रहेगी। इसके साथ ही गर्मी की छुट्टी के दौरान अगर कोई प्राथमिक स्कूल का बच्चा बीमार पड़ता है तो सरकार उसका इलाज करायेगी। इसके लिए सरकार के द्वारा 104 एक टॉल फ्री नंबर जारी किया गया है। 

Related posts

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

आगामी लोक अदालत की तैयारियों को लेकर यातायात पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक

error: