फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) ढाका के सोग़रा उर्दू लाइब्रेरी में एआईएमआईएम का कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में एआईएमआईएम से पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी मो0 फारूक रज़ा उर्फ़ डब्लू भाई साथ ही एआईएमआईएम से शिवहर संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी सह तिरहुत संगठन प्रभारी राणा रणजीत सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया.साथ ही एआईएमआईएम प्रदेश सचिव फज़ले हक़ ,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ख़ुर्शीद शैख़ और एआईएमआईएम ज़िला अध्यक्ष नसीम अख़्तर , ज़िला सचिव डॉ० परवेज़ और ढाका नगर अध्यक्ष साजिद अनवर मौजूद रहे.
कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईएमआईएम युवा के प्रदेश सचिव डॉ० शमीमुल हक़ ने की.कार्यक्रम में संगठन विस्तार हेतु दिशानिर्देश दिये गये और साथ ही कई सदस्यों को पार्टी के विभिन्न पदो पे नियुक्त किया गया और साथ ही सैकड़ों लोगो को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई.साथ ही पतंग फाउंडेशन की नींव रखी गई जिसका उद्घाटन राणा रणजीत सिंह और मो0 फारूक रज़ा उर्फ डब्लू भाई ने मिल कर किया.इस कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले अन्य लोगो में शमीमुल हक़ चाँद, इम्तियाज़ चाँद, भाई ग़यासउद्दीन रिंकू ,अमीन ,नूर आलम , ताजुद्दीन ,हसीब ख़ान और आलम भाई शामिल रहे.
