बिहार

एम्स पटना में NAPCON पटना 2025 के तहत PFT एवं मेडिकल थोरैकोस्कोपी पर विशेष कार्यशालाओं का सफल आयोजन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग द्वारा NAPCON Patna 2025 के अंतर्गत पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT) और मेडिकल थोरैकोस्कोपी विषय पर दो उच्च-स्तरीय कार्यशालाओं का सफल आयोजन किया गया। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य श्वसन संबंधी बीमारियों के उन्नत परीक्षणों एवं प्रक्रियाओं पर चिकित्सकों को अद्यतन ज्ञान और प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान करना था।

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन AIIMS पटना के निदेशक ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने श्वसन रोगों की बढ़ती चुनौतियों, अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीकों की आवश्यकता और चिकित्सकों के कौशल-विकास की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विभागाध्यक्ष एवं स्थानीय संयोजक डॉ. दीपेन्द्र कुमार राय ने स्वागत भाषण देते हुए PFT और DLCO परीक्षणों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

Advertisements
Ad 1

दोनों कार्यशालाओं में विभिन्न संस्थानों से 150 से अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने इन सत्रों को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक और क्लिनिकल प्रैक्टिस के लिए अत्यधिक प्रासंगिक बताया। जिसमेडॉ. एस. के. छिब्बरा, डॉ. एस. सी. तलवार, डॉ. अत्रि, डॉ. मुनव्वर और समन्वयक: डॉ. सोमेश ठाकुर ने अपनी बातों को रखा।

Related posts

हाथी का आतंक, तेलहारा गांव में देखा गया, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई

अनियंत्रित स्कार्पियो ने टोटो में मारी टक्कर करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल!

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं डीएम ने, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

error: