क्राइमबिहार

महिला की हत्या कर शव को धार के किनारे फेंका!

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड स्थित पिठौरा गांव के वार्ड संख्या-दस लचहा धार के समीप करीब 25 वर्षीय आज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गया। इसकी जानकारी लोगों को तब हुई जब मंगलवार की सुबह किसान अपने खेतों में काम करने जा रहे थे। महिला की शव को देखते ही आसपास के लोगों में इसकी जानकारी आग की तरह फैल गई और लोग धार किनारे इकट्ठा हो गए। उपस्थित ग्रामीणों ने इसकी सूचना मौके पर से ही नरपतगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर नरपतगंज थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर महिला की शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करते हुए अररिया भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के चेहरा पर कई जगहों पर जख्म का निशान पाया गया है, बगल के मकई खेत से एक धारदार दबिया को भी पुलिस ने बरामद किया है। नरपतगंज थानाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि महिला को किसी अन्य जगहों पर हत्या कर शव को छुपाने के नियत से यहां पर फेंक दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है। वही समाचार लिखे जाने तक महिला के शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है।

Related posts

पटना एयरपोर्ट पर एविएशन सेफ्टी अवेयरनेस वीक 2026 का शुभारंभ, कर्मचारियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

तख्त पटना साहिब कमेटी द्वारा पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन सजाया

एम्स गोलंबर के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, अधिवक्ता की मौके पर मौत; बेटे से मिलने जा रहे थे अखिलेश प्रसाद