बिहार

रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी को लेकर प्रशासनिक बैठक आयोजित

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) गुरुवार को रामनवमी के शुभ अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारी हेतु अनुमंडल कार्यालय में पटना सिटी अनुमंडल पदाधिकारी सत्यम सहाय एवं एएसपी अतुलेश झा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा के मार्ग पर लटके हुए एवं जर्जर तारों को जल्द से जल्द दुरुस्त कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, शोभायात्रा के दौरान वैकल्पिक विद्युत सेवा बाधित न हो, इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। संबंधित बिजली विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए।

नमामि गंगे एवं आरसीडी विभाग को टूटे, जर्जर एवं खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत के लिए निर्देशित किया गया। शोभायात्रा के दिन एनआईटी मोड़ से दीदारगंज तक अशोक राजपथ पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक एसपी को अवगत कराया गया।

शोभायात्रा की सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके तहत, शुरुआत स्थल रामदेव महतो सभागार, मंगल तालाब से समापन स्थल श्री गौरी शंकर मंदिर तक पर्याप्त पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शोभायात्रा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। इस बैठक में श्री राम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश चंद्रवंशी, मीडिया प्रभारी बाबु भाई, महामंत्री मुरारी राय, उपाध्यक्ष प्रभाकर मिश्र, नरेंद्र कुमार, बिनय कुमार बिट्टू, प्रोफेसर अरुण कुमार, शंकर मेहता, संतोष कुमार सोनू, संतोष कुमार चौरसिया, गौरव कुमार सिंह, प्रमोद कुमार राज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

स्कूल में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिया संदेश

काजीकोरैया–राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार सजग, युद्धस्तर पर जारी बचाव कार्य

error: