बिहार

पटनासिटी पहुंचे एक्टर विद्युत जामवाल, देखने व सेल्फी लेने के लिए उमड़ा हुजूम

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ ही साथ सर्वश्रेष्ठ मार्शल आर्टिस्ट भी हैं। एक्टर के एक्शन को देखकर फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं. आज अभिनेता विद्युत जामवाल पटनासिटी का दौरा कर चौक सब्जीमंडी पहुंचे। जहां प्रसिद्ध स्वर्गीय नंदू जी लिट्टी वाले कि दुकान से लिट्टी का स्वाद लिया और स्वादिष्ट लिट्टी की जमकर प्रशंसा की। कहा कि यहां की तो लिट्टी बेहद ही लाजवाब और स्वादिष्ट है।

अभिनेता विद्युत जामवाल के पटनासिटी की सड़कों पर आते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्थानीय लोग और टीम अभिमन्यु के सदस्यों ने विद्युत का फूलों से स्वागत किया। तो वहीं दूसरी तरफ लोगों ने उनसे हाथ मिलाकर उनके साथ सेल्फी ली। उनके गाड़ी के चारों तरफ लोगों का भीड़ उमड़ पड़ा था। पटनासिटी आने के पश्चात पटना एयरपोर्ट पर विद्युत जामवाल का स्वागत टीम अभिमन्यु के अध्य्क्ष अभिमन्यु यादव ने किया। इस मौके पर उनके सदस्यगण मौजूद थे।

Related posts

बाढ़ राहत शिविर में खाना नहीं मिलने से बच्चे भूख से रो रहे, भाकपा माले ने व्यवस्था पर उठाए सवाल

सहयोग शिविर में दिए 65 आवेदनों का अब तक नहीं हुआ निष्पादन, मुखिया ने प्रधान सचिव से लगाई गुहार

सकरैचा में बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक रसोई, मुखिया खुद परोस रहे भोजन

error: