अररिया(रंजीत ठाकुर): फ़ारबिसगंज भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता वयोवृद्ध जयनारायण भूपाल के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक और संवेदना व्यक्त किया है।बताते चले कि श्री भूपाल फ़ारबिसगंज में पूर्व में जनसंघ वर्तमान में भाजपा को फारबिसगंज में मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।शनिवार के ढेर रात्रि उनके निधन की खबर सुनते ही अहले सुबह से भाजपा कार्यकर्ता, नेता पदाधिकारियों का उनके निज निवास पर तांता लगा रहा। इस अवसर भाजपा के पूर्व विधायक मायानंद ठाकुर, जिला महामंत्री प्रतापनारायण मंडल भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, महिला मोर्चा की प्रदेश नेत्री वीणा देवी, पूर्व नगर अध्यक्ष धीरज पासवान, शिवनारायण प्रसाद संजय केशरी सुरेश केशरी रघुवीर अग्रवाल आदि ने ससम्मान पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस मौके पर पूर्व विधायक मायानंद ठाकुर, व भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि श्री भूपाल एक सफल व्यवसायी होने के साथ साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल्य काल से स्वयंसेवक सरस्वती शिशु मंदिर फ़ारबिसगंज के संस्थापक सदस्य फ़ारबिसगंज नगर परिषद केतत्कालीन वार्ड न011के लगातार 20 वर्षो तक वार्ड पार्षद भी रहे बताया कि भारतीय जनसंघ से अपनी राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले दिवंगत श्री भूपाल बिहार भाजपा के भीष्म पितामह कैलाश पति मिश्र व ताराकांत झा, पुण्यानंद मंडल जैसे वरीय नेताओ के मार्ग दर्शन में नगर में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देकर संगठन को मजबूत बनाया कहा कि वे ऐसे कार्यकर्ता थे जिन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का सानिध्य प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया था।पूर्व विधायक श्री ठाकुर एवं भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि उनके निधन से से संपूर्ण भाजपा परिवार न सिर्फ मर्माहत हैबल्कि पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है.
कहा कि हमने एक अनुभवी अभिभावक और मार्ग दर्शक कोहमने खो दिया है।बताते चले कि श्री भूपाल अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए जिसमे एक पुत्र आलोक अग्रवाल एक पुत्री सहित एक पोता ओर पोती शामिल हैं।इस मौके परपरिवार के सदस्यों के साथ शहर अनेकों गणमान्य नागरिक यथा पूर्व मुख्य पार्षद जय प्रकाश अग्रवाल, पूर्व वार्ड पार्षद प्रदीप लुनिया, दीना साह, प्रदीप डाबरी, निर्मल अग्रवाल, चांद शर्मा, कमल अग्रवाल, राज प्रकाश चौधरी,आयुष कुमार, अमित अग्रवाल पंकज अग्रवाल मनोज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
