बिहार

अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई तेज़

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) शनिवार को नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना भानु प्रताप सिंह ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि अपराध से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है।

उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107 के अंतर्गत ऐसे मामलों में कार्रवाई के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। अब तक कुल 18 प्रस्ताव माननीय न्यायालय को प्रेषित किए जा चुके हैं।

Advertisements
Ad 1

नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह अभियान अपराधियों की आर्थिक रीढ़ तोड़ने और उनके अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसी संपत्तियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Related posts

श्री रामचरितमानस महायज्ञ के नवम दिवस राम राज्याभिषेक का भव्य आयोजन

पटना सिटी में गौ सेवा कार्यक्रम संपन्न, 200 से अधिक गौमाताओं को कराया गया भोग

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 12 दिवसीय बीएड कार्यशाला का समापन, शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण की मिली नई दिशा

error: